हरियाणा : मुख्यमंत्री अंबाला और पंचकूला में भी नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों के शपथ समारोह में पहुंचे, बधाई और शुभकामनाएं देकर शहर के विकास के लिए किया प्रोत्साहित - Samacharline.com

मुख्यमंत्री धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन, सांस्कृतिक झांकियों का किया अवलोकन

टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा,...

श्रद्धेय अशोक सिंघल जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित किया, राम जन्मभूमि आंदोलन को व्यापक जनआंदोलन बनाने में अशोक सिंघल जी की भूमिका अविस्मरणीय: मुख्यमंत्री

अशोक सिंघल जी के अखंड, सुरक्षित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के...

देशहरियाणाहोम

हरियाणा : मुख्यमंत्री अंबाला और पंचकूला में भी नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों के शपथ समारोह में पहुंचे, बधाई और शुभकामनाएं देकर शहर के विकास के लिए किया प्रोत्साहित

चंडीगढ़, 28 मई – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज अंबाला और पंचकूला में भी नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों के शपथ समारोह में पहुंचे और उनको मौके पर बधाई एवं शुभकामनाएं देकर शहर के विकास के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री दोपहर बाद अंबाला शहर में एसए जैन कॉलेज  के सभागार में आयोजित समारोह में पहुंचे और नवनिर्वाचित मेयर अक्षिता सैनी व सभी पार्षदों को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेयर व पार्षदों के सहयोग से अब शहर में विकास और तेजी से होगा।  इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अंबाला के मंडलायुक्त श्री संजीव वर्मा ने नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदों को शपथ भी दिलवाई।

इसके बाद , मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और नवनिर्वाचित मेयर श्री श्याम लाल बंसल सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा ,कालका विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा , विधानसभा के पूर्व स्पीकर श्री ज्ञानचंद गुप्ता , भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।