Madhya Pradesh : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया - Samacharline.com

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित

शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और...

अंकिता भंडारी प्रकरण में धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई, न्याय की लड़ाई में हर स्तर पर उठाए कदम

त्वरित गिरफ्तारी से एसआईटी जांच तक,...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के प्रतिनिधि श्री भरत सिंह बिष्ट ने की भेंट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से...

देशमध्य प्रदेशहोम

Madhya Pradesh : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपना जन्म दिवस सोमवार को लोक भवन में बच्चों के साथ मनाया। राज्यपाल पटेल को लोक भवन मंदिर में एकत्रित बच्चों ने उत्साहपूर्वक सामूहिक रुप से लयबद्ध ताली बजा और शुभकामना गीत गाकर जन्म दिवस की बधाई दी। राज्यपाल श्री पटेल ने बच्चों को उपहार और शुभाशीष प्रदान किया।

राज्यपाल पटेल ने जन्म दिवस के अवसर पर लोक भवन मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने ईश्वर से प्रदेश की खुशहाली, शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की है।

इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, उप सचिव सुनील दुबे सहित लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।