इंदौर संभाग की 21 विधानसभाओं में संगठन विस्तार हेतु प्रदेश सह-प्रभारी जय भगवान उपकार का सफल दौरा संपन्न - Samacharline.com
इंदौरदेशहोम

इंदौर संभाग की 21 विधानसभाओं में संगठन विस्तार हेतु प्रदेश सह-प्रभारी जय भगवान उपकार का सफल दौरा संपन्न

आम आदमी पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से इंदौर संभाग में 22 मई से 31 मई तक प्रदेश सह-प्रभारी जय भगवान उपकार जी का व्यापक दौरा संपन्न हुआ।
इस दौरान इंदौर, खरगोन, खंडवा एवं बुरहानपुर जिलों की कुल 21 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, आगामी चुनावों की रणनीति तथा जनता के मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।
श्री जय भगवान उपकार जी ने कार्यकर्ताओं ko संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ही देश को ईमानदार और काम की राजनीति देने वाला सच्चा विकल्प है। उन्होंने दिल्ली एवं पंजाब सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी एवं भ्रष्टाचार विरोधी कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब यही मॉडल मध्य प्रदेश में लागू करने के लिए संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
बैठकों में बिजली, पानी, सड़क, बेरोजगारी एवं स्थानीय भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे जनता के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा और कार्यों को पहुंचाएं।
दौरे के समापन पर महू स्थित बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्मस्थली पर आदरांजलि अर्पित की गई।
साथ ही आगामी 14 जून को इंदौर में संभाग स्तरीय विशाल सम्मेलन आयोजित किए जाने की घोषणा की गई, जिसमें चारों जिलों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल होंगे।