उज्जैन के अविक अग्रवाल बने अंडर 9 स्टेट चैंपियन, 7 में से 6 अंक अर्जित कर खिताब पर अपना जमाया कब्जा - Samacharline.com
उज्जैनमध्य प्रदेशहोम

उज्जैन के अविक अग्रवाल बने अंडर 9 स्टेट चैंपियन, 7 में से 6 अंक अर्जित कर खिताब पर अपना जमाया कब्जा

उज्जैन – 64 खानों के खेल में अपनी 16 मोहरों की सेना के साथ उतरे दिमाग के नन्हें जादूगर ने कमाल कर दिखाया। उज्जैन के अविक अग्रवाल ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उज्जयिनी जिला शतरंज संघ का भी नाम रौशन किया है। ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन द्वारा एमपी अडहॉक कमेटी के तत्वावधान में आईपीएस अकैडमी पूर्वी कैंपस में राज्य स्तरीय अंडर 9 स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में उज्जैन के अविक अग्रवाल चैंपियन बने। अविक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अविजीत रहते हुए 7 में से 6 अंक अर्जित कर खिताब पर अपना कब्जा जमाया। अविक झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता में प्रदेश के 75 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। समापन समारोह में अतिथि आल इंदौर चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल फतेहचंदानी, वाइस प्रेसिडेंट सुनील सोमानी ने प्रतिभागियों को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अविक अग्रवाल की इस उपलब्धि पर उज्जयिनी जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री संदीप कुलश्रेष्ठ ने बताकि अवित नियमित खिलाड़ी के तौर पर निरंतर अभ्यास करता है। शतरंज के प्रति उसकी लगन और कोच के मार्गदर्शन से आज ये मुकाम हासिल हुआ है। उज्जयिनी जिला शतरंज संघ के सचिव महावीर जैन ने कहा कि अवित आगे चलकर ओर तरक्की करे, यही बाबा महाकाल से प्रार्थना है। अविक की इस उपलब्धि पर उज्जयिनी जिला शतरंज संघ के डॉ. ए.के. पाल, पुष्पेन्द्र शर्मा, रमेशचंद शर्मा, सूरजभान सिंह चंदेल, स्वदेश शर्मा, अनिल गुप्ता, विश्वास शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए नन्हें खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की।