मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर शहर का भ्रमण किया, मुख्‍यमंत्री ने जलेबी बनाई एवं शाम की चाय का आनंद लिया - Samacharline.com
Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
उज्जैनदेशमध्य प्रदेशहोम

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर शहर का भ्रमण किया, मुख्‍यमंत्री ने जलेबी बनाई एवं शाम की चाय का आनंद लिया

उज्जैन। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार की शाम को उज्‍जैन पहुंचे। उज्‍जैन पहुंचकर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने दो पहिया वाहन से एवं पैदल चलकर शहर का भ्रमण कर सिंहस्‍थ 2028 महापर्व के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव वीआईपी गेस्‍ट हाउस देवास रोड़ से माधवनगर, टावर चौक होते हुए फ्रीगंज पहुंचे। फ्रीगंज ब्रिज के समानांतर बन रहे नए ब्रिज निर्माण कार्य का अवलोकन किया और सेतु विभाग के अधिकारियों से कार्य की अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्‍त की। इसके पश्‍चात कोयला फाटक से कंठाल चौराहे तक चल रहे मार्ग चौडीकरण कार्य का अवलोकन किया। उन्‍होंने स्‍थानीय नागरिकों और दुकानदारों से उनकी कुशलक्षेम पूछकर निर्माणाधीन कार्यों के संबंध में चर्चा की। निजातपुरा पहुंचकर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कोयला फाटक से निजातपुरा तक पैदल भ्रमण किया और इस दौरान क्षेत्रीय रहवासियों से मिले और उनका अभिवादन स्‍वीकार किया। रहवासियों ने भी अपने सरल और सहज स्‍वभाव के मुख्‍यमंत्री को अपने बीच पाकर आत्‍मीयता के साथ उनका स्‍वागत किया और अनौपचारिक विषयों पर बातचीत की। कंठाल चौराहे की प्रसिद्ध मि‍ष्‍ठान्‍न भंडार की दुकान पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने दुकान संचालक की कुशलक्षेम पुछी। दुकान संचालक उस समय जलेबी बना रहे थे, उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव से जलेबी बनाने का आग्रह किया। इस पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सहजता से उनका आग्रह स्‍वीकार करते हुए अपने पन के साथ जलेबी बनाई और शाम की चाय का आनंद लिया।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्‍थ के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों में से कुछ पूर्ण होने वाले है और कुछ पूर्ण भी हो चुके है। आमजन में विकास कार्यों के प्रति संतोष है। कई कार्यों की काफी समय से आवश्‍यकता थी, वे प्रगतिरत है। आने वाले समय में निर्माण कार्यों की गति को और तेज किया जाएगा। भगवान श्री महाकालेश्‍वर की सावन भादौ मास में निकलने वाली सवारी के प्रबंधन पर भी मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से चर्चा की गई।
इस दौरान विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, श्री संजय अग्रवाल, श्री रवि सौलंकी, कलेक्‍टर श्री रौशन कुमार‍ सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।