उज्जैन के स्थायी प्रतीक हैँ पं. सूर्यनारायण व्यास -डॉ एम एन बुच
सन 1965 फरवरी से लेकर सन...
सन 1965 फरवरी से लेकर सन...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री...

उज्जैन 29 जुलाई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचे। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, महापौर श्री मुकेश टटवाल, पूर्व विधायक श्री रामलाल मालवीय , जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कुंवर ,संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।