मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मंत्री श्री पारस चंद्र जैन के निधन पर जताया गहन शोक - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनमध्य प्रदेशहोम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मंत्री श्री पारस चंद्र जैन के निधन पर जताया गहन शोक

  • भोपाल से तत्काल उज्जैन पहुंचकर किया पुष्प चक्र अर्पित तथा परिजन को ढ़ाँढस बंधाया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री पारस चंद्र जैन के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया। निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल से उज्जैन पहुंचकर स्व. जैन की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर, श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजन को ढ़ाँढस बंधाया । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री पारस जैन के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री जैन वरिष्ठ एवं लोकप्रिय नेता थे। जनता के बीच उनकी गहरी पैठ थी। उन्होंने राजनीति के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य किए। वे एक अच्छे पहलवान और सर्वोदयी इंसान के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से स्व. जैन की दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजन को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री जैन उज्जैन उत्तर से छह बार विधायक रह चुके थे, उन्होंने स्कूल शिक्षा, ऊर्जा, वन तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभाला। ‘पारस पहलवान’ के नाम से प्रसिद्ध श्री जैन अखाड़े में भी अपनी अलग पहचान रखते थे।

सव. जैन की पार्थिव देह पर मंत्री श्री गौतम टेटवाल, मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

मरणोपरांत नेत्रदान दो नेत्रहीन को मिलेगी रोशनी

स्व. पारस चंद्र जैन ने जीवनकाल में ही मरणोपरांत नेत्रदान करने की घोषणा की थी। मरणोपरांत नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की गई। इस नेत्रदान से दो नेत्रहीन व्यक्तियों को नई दृष्टि मिलेगी।