Free and fair elections in Viksit Bharat -Aditya Trivedi
I have given a headline that...
I have given a headline that...

उज्जैन। नागपंचमी पर्व पर भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के वर्ष में एक बार होने वाले दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम दर्शन के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा शीघ्र दर्शन की ऑनलाइन व्यवस्था की गई है।
श्रद्धालु www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in पर शीघ्र दर्शन टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट का प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य रहेगा। शीघ्र दर्शन हेतु प्रवेश मार्ग हरसिद्धि पाल से बड़ा गणेश गली होते हुए गेट क्रमांक-5 निर्धारित किया गया है।
मंदिर परिसर में मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेंगे। श्रद्धालु निर्धारित समय एवं प्रवेश द्वार का पालन करें तथा केवल आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक कर किसी भी अनधिकृत व्यक्ति से संपर्क न करें।