आयुक्त मनीष सिंह ने जनसम्पर्क में किया ध्वजारोहण - Samacharline.com
देशमध्य प्रदेशहोम

आयुक्त मनीष सिंह ने जनसम्पर्क में किया ध्वजारोहण

आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर कार्यालय भवन परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद आयुक्त सिंह के साथ उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया।

इस अवसर पर संचालक जनसंपर्क अरविंद कुमार दुबे अपर संचालक जी.एस. वाधवा और संजय जैन सहित संचालनालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। आयुक्त सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।