आपदा के प्रत्येक चरण में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका -प्रकाश चंद्र, आपदा प्रबंधन विभाग की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए प्रशिक्षु अधिकारी
प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों को दी आपदा...
प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों को दी आपदा...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय...
– First state-level mapping programme for...

नागदा। लेंक्सेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नागदा परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। समारोह में एसडीएम श्रीमती रंजना पाटीदार की उपस्थिति में यूनिट मैन्युफैक्चरिंग हेड श्री सुनील कुमार गुलाटी के साथ राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान हुआ।
इस अवसर पर सुनील कुमार गुलाटी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं राष्ट्र की रक्षा में बलिदान देने वाले वीरों को नमन करते हुए कर्मचारियों को स्वतंत्रता के मूल्यों, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान का संदेश दिया। उन्होंने एक भारत, श्रेष्ठ भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी दोहराया। समारोह में हरविलास शर्मा, मैनेजर-एडमिन एवं सिक्योरिटी सहित कंपनी के अधिकारी, स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम निर्धारित प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा व्यवस्था के अनुरूप संपन्न हुआ। अंत में सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।