जेएनआईबीएम दीक्षारंभ श्रृंखला में युवा पुलिस अधिकारी अजय पटेल ने साझा किए साहस और प्रबंधन के अनुभव - Samacharline.com

सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न...

’छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान’

छत्तीसगढ़ के गांवों की समृद्ध संस्कृति,...

उज्जैनमध्य प्रदेशहोम

जेएनआईबीएम दीक्षारंभ श्रृंखला में युवा पुलिस अधिकारी अजय पटेल ने साझा किए साहस और प्रबंधन के अनुभव

  • एल्युमिनी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

उज्जैन। प्रतिष्ठित एवं चमकते हुए एल्युमिनी के प्रेम-स्नेह से पल्लवित पंडित जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान (जेएनआईबीएम), सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में दीक्षारंभ अभिमुखीकरण श्रृंखला के चतुर्थ चरण के अंतर्गत मध्यप्रदेश पुलिस के सम्मानित युवा प्र.आ. एल्युमिनी श्री अजय पटेल संस्था आंगन में पधारे। श्री पटेल मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में संचालित ऑपरेशन में सफलतापूर्वक सम्मिलित रहे हैं।

आयोजन के आरंभ में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलगुरु प्रो. डॉ. अर्पण भारद्वाज ने जेएनआईबीएम संस्थान के प्रो. मेहता के निर्देशकीय नवाचार की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से आमंत्रित युवा पुलिस अधिकारी श्री अजय पटेल के साहस, सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा करते हुए उनके अनुभवों को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर उल्लेखनीय हॉक उदाहरणों एवं पुलिस कमांड-कंट्रोल की स्थिति पर भी प्रकाश डाला गया।

जमीनी स्तर से जुड़े हुए इंजी. श्री अजय पटेल ने अपने रोमांचक उद्बोधन में विविध शारीरिक प्रतिस्पर्धी खेलों के अलावा व्यावहारिक दौड़ स्पर्धा, क्रॉस-कंट्री दूरी की घटनाओं, एके राइफल से लेकर सशस्त्र दौड़ तथा सुदूर ग्रामीण नक्सल ऑपरेशन की सामग्रियों को ले जाते हुए सहनशक्ति, इच्छाशक्ति और गतिशीलता की कठिन चुनौतियों को प्रबंधन मॉड्यूल से जोड़ा। उन्होंने इन अनुभवों के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया।

खास बात यह रही कि श्री पटेल ने अपने व्याख्यान में व्यावहारिक सशस्त्र स्पर्धाओं, एके राइफलों के साथ तैराकी, बचाव तैराकी और सशस्त्र तैराकी जैसी स्पर्धाओं के साथ-साथ प्राकृतिक वातावरण एवं जटिल मौसम की परिस्थितियों का भी बारीकियों से चित्रण किया। उन्होंने इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में साहस, अनुशासन, इच्छाशक्ति, सहनशक्ति और गतिशीलता के महत्व को प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से जोड़कर विद्यार्थियों को समझाया।

एल्युमिनी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में प्रो. डॉ. धर्मेंद्र मेहता, निदेशक एवं संकाय अध्यक्ष, ने अतिथियों का परिचय दिया। उन्होंने एवं प्रो. डॉ. डी. डी. बेदिया, निदेशक आईक्यूएसी, ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के साथ मिलकर अतिथियों का आत्मीय एवं हार्दिक स्वागत-अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नयनतारा डामोर, संकाय सदस्य एवं एल्युमिनी एडवाइजर, ने किया। दीक्षारंभ श्रृंखला की इसी कड़ी में क्रिएटिव गुरु श्री पुनीत भटनागर, श्रीमती शैलजा भटनागर, मीडिया समूह से जुड़े श्री विजय कसेरा, सेटेलाइट हेड, तथा श्री दीपक मालवीय द्वारा भी फ्रेशर्स को मैत्रीपूर्ण मिलन एवं आशीर्वाद प्रदान किए गए।

इस प्रकार दीक्षारंभ अभिमुखीकरण श्रृंखला का यह चरण विद्यार्थियों के लिए साहस, अनुशासन, नेतृत्व, सहनशक्ति, इच्छाशक्ति एवं प्रबंधन कौशल को वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ने वाला प्रेरणादायी अवसर बना।