“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...
इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...
In a small town in Madhya...

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट फीस को लेकर व्यापारियों और ग्राहकों में नाराजगी अब बाजारों में दिखाई देने लगेगी। इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए दुकानों पर विरोध के पोस्टर लगाने की मुहिम शुरू करने का निर्णय लिया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि 18 सितंबर 2026 से शहर की विभिन्न दुकानों पर ‘UPI पर मर्चेंट फीस का विरोध’ संबंधी पोस्टर लगाए जाएंगे। उनका कहना है कि डिजिटल भुगतान आज व्यापारिक लेन-देन का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में UPI भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क का सीधा असर व्यापारी और ग्राहक दोनों पर पड़ सकता है।
अक्षय जैन ने कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल के विरोध में नहीं, बल्कि व्यापारियों और उपभोक्ताओं की चिंता सरकार तक पहुंचाने का शांतिपूर्ण प्रयास है। दुकानों पर लगाए जाने वाले पोस्टरों के माध्यम से ग्राहकों को भी इस विषय की जानकारी दी जाएगी।
एसोसिएशन का कहना है कि छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए प्रत्येक डिजिटल लेन-देन पर लगने वाला शुल्क कारोबार की लागत बढ़ा सकता है। वहीं ग्राहकों को भी भुगतान व्यवस्था में अतिरिक्त लागत का सामना करना पड़ सकता है। 18 सितंबर से शुरू होने वाली यह मुहिम बाजारों में UPI शुल्क के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। एसोसिएशन ने व्यापारियों से पोस्टर अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।