मुंबई में इंटरैक्टिव सेशन में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग श्री नीरज मंडलोई ने प्रदेश की निवेश संभावनाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया - Samacharline.com

मुंबई में इंटरैक्टिव सेशन में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग श्री नीरज मंडलोई ने प्रदेश की निवेश संभावनाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया

– श्री मंडलोई ने कहा –...

ठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मुंबई में 7 देशों के काउंसल जनरल एवं राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल बैठक

जीआईएस–2027 में ‘साझेदार देश’ के रूप...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

प्रदेश के सभी विकासखंडों में 60...

देशमध्य प्रदेशहोम

मुंबई में इंटरैक्टिव सेशन में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग श्री नीरज मंडलोई ने प्रदेश की निवेश संभावनाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया

– श्री मंडलोई ने कहा – मध्यप्रदेश विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

– प्रदेश की जीडीपी 16.7 लाख करोड़ है।

– वर्ष 2011-12 की तुलना में मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 4.4 गुना बढ़ी है।

– प्रदेश 8 प्रतिशत की विकास दर के साथ आगे बढ़ रहा है।

– विकास के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2030 तक जीएसडीपी बढ़ाने का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया है।

– मध्यप्रदेश खनिज संपदा और सरप्लस बिजली वाला राज्य है।

– उद्योगों के विकास के लिए प्रदेश की संसाधन, बिजली, लोकेशन और कुशल कामगार चार प्रमुख स्तम्भ हैं।

– प्रदेश में 340 इंडस्ट्रियल पार्क, 7 स्मार्ट सिटी और 5 आईटी स्पेशल जोन हैं।

– औद्योगिक स्थापना के लिए मध्यप्रदेश में 1 लाख एकड़ का लैंड बैंक उपलब्ध है।

– प्रदेश में देश में सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध होती है ।

– टेक्सटाइल, फुटवेयर, रिन्यूएबल एनर्जी, फार्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं।

– निवेशकों की सुविधा के लिए प्रदेश में सिंगल विंडो सिस्टम उपलब्ध है।

– हर निवेशक के लिए मध्यप्रदेश में निवेश के नए और बेहतर अवसर उपलब्ध है

– मध्यप्रदेश देश का तीसरा सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक राज्य है। गेहूं उत्पादन में भी प्रदेश अग्रणी है। फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

– टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए धार में पीएम मित्र पार्क की स्थापना की जा रही है। प्रदेश वैश्विक कपास उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

– रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में पंप स्टोरेज यूनिट स्थापित की जा रही हैं। उद्योगों को 1 रुपये में औद्योगिक भूमि और 4.36 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

– लॉजिस्टिक्स सेक्टर को मजबूती देने के लिए प्रदेश में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित किए गए हैं।

– खनन और सीमेंट उद्योग के क्षेत्र में मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में सीमेंट प्लांट्स का विस्तार हो रहा है।

– पर्यटन निवेश के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में 18 यूनेस्को साइट, 9 टाइगर रिजर्व और 12 नेशनल पार्क हैं। उज्जैन के पास वेलनेस सेंटर भी स्थापित किया गया है।

– पर्यटन क्षेत्र में निवेश के लिए केवल 10 अनुमतियों की आवश्यकता है। पर्यटन प्रदेश में रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बन रहा है।

– डेटा सेंटर, ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे उभरते क्षेत्रों में प्रदेश तेजी से कार्य कर रहा है।

– राज्य सरकार निवेशकों को 40 प्रतिशत तक निवेश प्रोत्साहन उपलब्ध करा रही है। सेक्टर आधारित जरूरतों के अनुरूप निर्णय लेने के लिए कैबिनेट कमेटी गठित की गई है।

– ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए कई कानूनी बाधाओं को समाप्त किया गया है। उद्योगों के लिए भूखंड आवंटन की प्रक्रिया सरल बनाई गई है।

– औद्योगिक भूमि आवंटन की अवधि 60 दिन से घटाकर मात्र 24 दिन कर दी गई है।

– सागर में 105 एकड़ में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी है।

– उज्जैन, रतलाम, भोपाल के सतगढ़ी, जबलपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में नए औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे।