मध्यप्रदेश सरकार की ओर से आज मुंबई में रोड शो के माध्यम से निवेशकों से संवाद किया और मध्यप्रदेश में निवेश के साथ-साथ विभिन्न सेक्टर में व्यापार एवं व्यवसाय को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की - Samacharline.com

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से आज मुंबई में रोड शो के माध्यम से निवेशकों से संवाद किया और मध्यप्रदेश में निवेश के साथ-साथ विभिन्न सेक्टर में व्यापार एवं व्यवसाय को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से आज...

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र का संबन्ध एक माँ की दो संतान की तरह है -डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र का संबन्ध एक...

मुंबई में इंटरैक्टिव सेशन में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग श्री नीरज मंडलोई ने प्रदेश की निवेश संभावनाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया

– श्री मंडलोई ने कहा –...

देशमध्य प्रदेशहोम

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से आज मुंबई में रोड शो के माध्यम से निवेशकों से संवाद किया और मध्यप्रदेश में निवेश के साथ-साथ विभिन्न सेक्टर में व्यापार एवं व्यवसाय को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से आज मुंबई में रोड शो के माध्यम से निवेशकों से संवाद किया और मध्यप्रदेश में निवेश के साथ-साथ विभिन्न सेक्टर में व्यापार एवं व्यवसाय को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र एक माँ की दो संतानों की तरह हैं। मुंबई और महाराष्ट्र वैश्विक दृष्टि से सक्षम निवेशकों का गढ़ है, वहीं मध्यप्रदेश संभावनाओं का गढ़ है।

मध्यप्रदेश में पर्याप्त बैंकिंग सुविधाएं, सरप्लस बिजली, देश में सबसे सस्ती बिजली, बेहतर मानव संसाधन और विशेष रूप से आवश्यक स्किल्ड लेबर उपलब्ध है। इसके साथ ही अपराध-मुक्त जीवन-पद्धति और देश के मध्य में हमारी भौगोलिक स्थिति जैसे अनेक कारण मध्यप्रदेश को निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहे हैं। मुझे इस बात की भी प्रसन्नता है कि देश में निवेश के लिए प्रमुख राज्यों में मध्यप्रदेश ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और लगातार बड़ी छलांग लगाई है। 25 से अधिक निवेश अनुकूल नीतियों के माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार के साथ जुड़कर निवेशक लगातार अपना उत्साह प्रदर्शित कर रहे हैं।

GIS के माध्यम से प्राप्त निवेश प्रस्तावों में से 30 प्रतिशत से अधिक, लगभग ₹10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। ऐसे में हम अगले वर्ष एक बार फिर GIS आयोजित करने जा रहे हैं और आज के रोड शो के माध्यम से सभी निवेशकों को उसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। आज वन-टू-वन बैठकों में अनेक निवेशकों के साथ चर्चा हुई। विभिन्न देशों के वाणिज्यिक प्रतिनिधियों एवं राजदूतों से मुलाकात हुई और उद्योग जगत की बड़ी हस्तियों के साथ मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। मुझे प्रसन्नता है कि कई बड़े निवेशकों ने आज मध्यप्रदेश में निवेश करने की घोषणा भी की है। अकेले मुंबई रोड शो के माध्यम से लगभग ₹90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव हमें प्राप्त हुए हैं। इन निवेश प्रस्तावों के माध्यम से मध्यप्रदेश में 14,375 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

विशेष रूप से नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेशकों की रुचि देखने को मिली है। ACME Global लगभग ₹47 हजार करोड़ का निवेश मध्यप्रदेश में करने जा रहा है। इसी प्रकार अवाडा समूह, INOX और Air Products जैसे बड़े निवेशकों के प्रस्ताव भी हमें प्राप्त हुए हैं। फार्मा सेक्टर में भी इनक्यूब एथिकल सहित कई बड़ी कंपनियों ने मध्यप्रदेश में निवेश और अपने कारोबार के विस्तार में हमारे साथ खड़े होने की मंशा व्यक्त की है।

इसके साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी, डेटा सेंटर और केमिकल विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में भी निवेशकों की विशेष रुचि देखने को मिली है। इन निवेश प्रस्तावों से मध्यप्रदेश के औद्योगिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे तथा प्रदेश में रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर सृजित होंगे। आज विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों और देश के प्रमुख निवेशकों के साथ हुई चर्चा में मध्यप्रदेश के प्रति जो विश्वास और उत्साह दिखाई दिया, वह हमारे लिए महत्वपूर्ण है। मुझे प्रसन्नता है कि हमारे साथ पहले से निवेश कर रहे अनेक निवेशकों ने भी मध्यप्रदेश में अपने निवेश को और विस्तार देने की घोषणा की है। मध्यप्रदेश सरकार निवेशकों के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करते हुए प्रदेश को निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसरों का केंद्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

-डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री