मोदी जी के 25 वर्ष भारत के आत्मविश्वास के उदय का काल, नव चेतना के उदय का काल - Samacharline.com
देशहोम

मोदी जी के 25 वर्ष भारत के आत्मविश्वास के उदय का काल, नव चेतना के उदय का काल

हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी गुजरात के मुख्यमंत्री और देश का नेतृत्व करते हुए 25 वर्ष पूरे हुए यदि एक राजनीतिक विश्लेषक के रूप में इस काल खंड को देखते हैं तो जो बातें मुझे प्रभावित करती हैं वैश्विक फ़लक पर भारत आज एक मजबूत आत्मविश्वास के खड़ा दिखाई पड़ता है और वैश्विक मंचों पर अपने हितों के लिए पूरी मजबूती से अपनी बात कहने की ताकत रखता है

आज पूरी दुनियां के ताकतवर कहे जाने वाले देश भी भारत पर अपनी शर्ते नहीं थोप सकते हैं।यह उपलब्धि मोदी जी के नेतृत्व में ज्यादा मजबूती से सामने आई और उसका प्रभाव यह है कि भारतीय नागरिकों को दुनियां के देशों में जहां भी जाते हैं उन्हें सम्मान जनक व्यवहार प्राप्त होता है उन्हें लगता है कि यह हमसे कुछ मांगने नहीं देने आया है और यह बात मर्चेंट नेवी के एक कैप्टन ने बातचीत के दौरान बताया जिसने दुनियां के लगभग 122 देशों का भ्रमण किया है।
यह कूटनीति का हिस्सा भी हो सकता है परन्तु दुनियां के लगभग सभी देशों में जहां प्रधान मंत्री मोदी गए प्रवासी भारतीयों ने पूरी मजबूती के साथ भारत की ताकत का अहसास लोगों को कराया।

पहले भी कई मौके आये है जब भारत ने चाहे वह स्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री का कार्यकाल रहा है ,। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी का कार्यकाल रहा या अटल जी का प्रधानमंत्री कार्यकाल भारत ने पूरे आत्म विश्वास के साथ अपनी ताकत दुनियां को पहले भी दिखाया था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में बालाकोट एयर स्ट्राइक तथा पड़ोसी देश के कई आतंकवादी ठिकानों को एयरस्ट्राइक कर तबाह किए जाने की कार्यवाही ने भारत के आत्मविश्वास को और मजबूती प्रदान करने का कार्य किया।

मोदी जी के कार्यकाल देश के प्रतिभाशाली युवाओं को इनोवेशन स्टार्टअप आदि योजनाओं के जरिए जिस तरह प्रेरित करने का कार्य किया वह भी अद्भुद है आज देश भर में लाखों स्टार्टअप इस तरह से कार्य कर रहे हैं जिसने देश की इकॉनोमी को गति देने का कार्य किया तो वहीं युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी दिए।

मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जिस तरह मोदी जी ने समूचे देश की विशिष्टता, प्रतिभा, तथा सामान्य से सामान्य नागरिक है जहां भी जो कुछ विशिष्ट है उसको राष्ट्रीय फलक पर उजागर किया वन्ही दूसरी तरफ लाखों लोगों को प्रेरित करने वाला कार्य किया ऐसे अनाम लोगों को पहचान देने का कार्य किया साथ ही समूचे देश किया वन्ही समूचे देश की आकांक्षाओं को प्रधानमंत्री से जोड़ने का कार्य किया है।

एक और बात प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में जो सबसे अलग किया वह मोदी जी से पहले कोई भी राजनेता सार्वजनिक रूप से मंदिर जाना पूजा करना। त्रिपुंड या तिलक लगाने से घबराता था किकंही उस पर धर्मपरायण होने का दोष न लग जाए लेकिन मोदी जी देश के अन्दर या दुनियां के किसी देश में गए तो भारतीय संस्कृति और गौरव का अहसास जरूर कराया। यह एक बड़ी पहल मोदी जी ने कर सनातन संस्कृति की छाप पूरी दुनियां पर छोड़ी परिणामतः अब सत्ता शीर्ष पर शासन प्रशासन कंही भी बैठे लोग मंदिर तीर्थ जाने या पूजा करने तिलक लगाने के प्रति हिचक दूर करने का कार्य किया है।

एक और बात जो मोदी को सबसे अलग बनाती है वह है उनका जीवन संयम और दुनियां के देशों राष्ट्राध्यक्षों के साथ भोज कार्यक्रमों में भी पूरी दृढ़ता के साथ व्रत उपवास करना।

संयुक्त राष्ट्र संघ में 21 जून को योग दिवस के रूप में मान्यता दिला कर जहां भारतीय ऋषि परम्परा को जीवंतता प्रदान किया वन्ही पूरी दुनियां में भारतीय योग प्रशिक्षकों को योग विद्या के प्रचार प्रसार का अवसर भी प्राप्त हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी जी ने जिस तरह टूरिज्म को बढ़ाने के पूरे देश को प्रेरित करने का किया उससे भारत विशेष रूप से स्प्रिचुअल टूरिज्म का केंद्र बन कर उभरा है।

76 वर्ष की आयु में बिना रुके अहर्निश युवा ऊर्जा के साथ पूरे जोशो खरोश के पूरी गतिशीलता से कार्य करना और टेक्नोलॉजी को और गतिशीलता देने तथा विकसित विश्व समुदाय के देशों के सामने बराबरी के साथ खड़े होने को लेकर देश को नेतृत्व प्रदान करना युवा ऊर्जा को उसके लिए प्रेरित करना अपने आप में प्रधानमंत्री मोदी को दूरदर्शी आत्मविश्वास से भरे नेतृत्व के रुप में विशिष्ट पहचान देती है।

प्रधानमंत्री मोदी की ने भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में युवा नेतृत्व प्रदान करना अपने आप उनके गतिशीलत दूरदर्शी नेतृत्व को वैश्विक फ़लक पर सबसे अलग बनाती है।