मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री राकेश अग्रवाल की हत्या के प्रकरण में एसआईटी गठित करने के दिए निर्देश - Samacharline.com

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव, वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता देने के निर्देश

प्रमुख सचिव, वन एवं पर्यावरण श्री...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया

आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति...

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, मुख्य सचिव ने ली इस संबंध में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और...

देशमध्य प्रदेशहोम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री राकेश अग्रवाल की हत्या के प्रकरण में एसआईटी गठित करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री राकेश अग्रवाल की हत्या के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने के निर्देश दिए हैं। प्रकरण की जांच भोपाल पुलिस द्वारा की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से बुधवार की शाम समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट कर आग्रह किया था कि गत 30 सितंबर को भोपाल में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री राकेश अग्रवाल की हत्या की निष्पक्ष, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच की जाए। ज्ञापन पत्र में उल्लेख किया गया है कि इस घटना से संपूर्ण प्रशासनिक समुदाय और समाज में गहरी चिंता व्याप्त है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वालों में संगठन के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव, आईएएस श्री वीएस चौधरी कोलसानी आदि उपस्थित थे।