मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को इंदौर में करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 23,...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 23,...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार मुंबई प्रवास के दौरान आदित्य बिरला समूह के प्रमुख श्री कुमार मंगलम बिरला और उनके पुत्र श्री आर्यमन विक्रम बिरला से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें आगामी वर्ष मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री बिरला को मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश की व्यापक संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। श्री बिरला ने मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।