मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना - Samacharline.com

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी रविवार...

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन, बेसमेंट में पार्किंग, ऊपरी मंजिलों पर अधिकारियों के कार्यालय और बैठक कक्ष; मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय, पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति

गंभीर बीमारी से ग्रसित एक वरिष्ठ...

उत्तराखंडदेशहोम

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने एक दिवसीय जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान अपने पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे। गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं श्रीमती गीता धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में परिवार सहित विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

अपने पैतृक गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, बच्चों एवं बुजुर्गों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनके हालचाल पूछे तथा बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।