’चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश’
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
’छत्तीसगढ़ की पावन धरा सदियों से...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई के निधन पर उनके पैतृक निवास ग्राम जैत पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई की अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उनके परिजन को ढाढ़स बंधाया और श्रीमती काशी बाई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदनाएं प्रकट कीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रीमती काशीबाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल,नर्मदापुरम सांसद श्री दर्शन सिंह, विधायक श्री रमाकांत भार्गव, विधायक श्री सुदेश राय, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा एवं विधायक श्री सुरेंद्र पटवा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी ग्राम जैत पहुंचकर स्व. श्रीमती काशीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। स्व. श्रीमती काशीबाई का शुक्रवार को एम्स भोपाल में इलाज के दौरान देहांत हो गया था। उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम जैत में किया गया।