मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया नमन, मंत्रालय स्थित प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि - Samacharline.com

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही : मुख्यमंत्री

ग्रामीण विकास में ब्लॉक प्रमुखों की...

प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए नई “एमएसएमई औद्योगिक विकास कंपनी” का गठन होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश...

भारत की यशस्वी सेना, भोपाल की धरती पर करेगी अपने अदम्य पराक्रम-पुरुषार्थ और शौर्य का प्रदर्शन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

देशमध्य प्रदेशहोम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया नमन, मंत्रालय स्थित प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न से सम्मानित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नमन किया तथा सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मातृभूमि के लिए समर्पित सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र के नवनिर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करता है। सरदार पटेल देशभक्तों के लिए प्रेरणा का अनंत स्रोत बने रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय स्थित उद्यान में स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी, वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, श्री राहुल कोठारी तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।