छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के रंग में रंगेगा सारंगढ़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगी उत्सव की शाम - Samacharline.com

मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग, गोरखा समाज की वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर पूरे देश को गर्व : मुख्यमंत्री

गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

छत्तीसगढदेशहोम

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के रंग में रंगेगा सारंगढ़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगी उत्सव की शाम

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 2 नवंबर को जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया जाएगा। सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में आयोजित इस समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। शाम 4 बजे से प्रारंभ होने वाले कार्यक्रम में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

समारोह में लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ के सांसद श्री राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर जिले के प्रभारी  एवं राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा तथा वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता अपेक्षित है।

राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपराओं, लोककला और सांस्कृतिक विविधता को प्रस्तुत किया जाएगा। यह आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और राज्य स्थापना दिवस के गौरव को साझा करने का अवसर होगा।