देवास में कलेक्टर के आदेश पर सोनोग्राफी सेंटर सील - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

उज्जैनदेवासदेशमध्य प्रदेश

देवास में कलेक्टर के आदेश पर सोनोग्राफी सेंटर सील

देवास में कलेक्टर के आदेश पर सोनोग्राफी सेंटर सील
देवास। मंगलवार की शाम कलेक्टर के निर्देश पर एक जांच दल ने चन्द्र नर्सिंग होम के सोनोग्राफी सेंटर का निरिक्षण किया। जहाँ जाँच दल ने सोनोग्राफी सेंटर के संचालक डॉ. विकास गुप्ता से समस्त रिकार्ड को देखते हुवे उनका अवलोकन किया गया।
सोनेग्राफी सेंटर पर डॉ. स्मिता दुबे जो की स्त्री रोग विशेषज्ञ है, उन्होनें बताया की उनके द्वारा सोनोग्राफी की जाती है। जाँच दल ने समस्त दस्तावेजों की जाँच कर पाया की इस सोनोग्राफी सेंटर पर काफी अनियमितता पाई गई। जो प्रथम दृष्टया पीसीपीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन है। इस पर नोडल अधिकारी श्रीमति नीता राठौर संयुक्त कलेक्टर को जाँच दल ने वस्तु स्थिती से अवगत कराया।चन्द्रा नर्सिग होम के सोनोग्राफी सेंटर को तत्काल सील करने के आदेश कलेक्टर ने देते हुए कार्रवाई की जाने की सुनिश्चता की।