वर्षो से जर्जर हो चुके जिला पंचायत भवन को किया जमींदोज...... निकले शासकीय दस्तावेज, टेबलेट, योजनाओं के पुराने फॉर्म.... - Samacharline.com

मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग, गोरखा समाज की वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर पूरे देश को गर्व : मुख्यमंत्री

गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

उज्जैनदेवासदेशमध्य प्रदेश

वर्षो से जर्जर हो चुके जिला पंचायत भवन को किया जमींदोज…… निकले शासकीय दस्तावेज, टेबलेट, योजनाओं के पुराने फॉर्म….

60 वर्षो से जर्जर हो चुके जिला पंचायत भवन को किया जमींदोज……
निकले शासकीय दस्तावेज, टेबलेट, योजनाओं के पुराने फॉर्म….
देवास। इंदौर में हुए हादसे व 10 लोगों की मौत हो जाने के बाद शहर में निगम प्रसाशन जागा, लगभग 60-70 वर्षों पुराना जर्जर जिला पंचायत का भवन निगम के अमले ने जमींदोज किया। उस कार्यवाही के चलते पंचायत कर्मचारियों ने पुराने दस्तावेजो में शासकीय रूप से कार्य में लिए जाने वाले टेबलेट भी मिले।
इंदौर में गत दिनों सरवटे बस स्टेंड पर जर्जर हो चुकी होटल अचानक से गिर गई थी। हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे से सबक लेते हुए शहर जर्जर हो रहे जिला पंचायत भवन को तोड़ा। इस भवन के आसपास अन्य व्यावसायिक दुकानें भी जो दुकानें खाली नहीं कर रहे है। इसको लेकर अपर कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने बताया की जिला पंचायत कार्यालय को लगभग 20 दिनों पूर्व सूचना दी जा चुकी थी। इसके बावजूद पंचायत कर्मियों ने जर्जर भवन से समान भी निकालना आरंभ किया।
ये निकला सामान
जर्जर हो चुके भवन से टेबलेट के करीब 4 बॉक्स, अन्य शासकीय दस्तावेज, पुरानी योजनाओं से सम्बन्धित कागजात मिले। जिन्हें वर्तमान पंचायत कार्यालय में पहुंचाया गया।