संघ आरक्षण के विरोध में नही,राहुल गांधी भ्रम फैला रहे है- मनमोहन वैद्य - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

संघ आरक्षण के विरोध में नही,राहुल गांधी भ्रम फैला रहे है- मनमोहन वैद्य

कांग्रेस पार्टी और उनके अध्यक्ष श्री राहुल गांधी लगातार झूठ बोलकर समाज को भ्रमित करने का विफल प्रयास करते दिखते हैं। इसी कड़ी में उनके अधिकृत फ़ेसबुक पेज पर मेरे और सरसंघचालक श्री मोहनराव भागवत के नाम से एक झूठ चलाया है कि संघ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को संविधान ने दिया आरक्षण समाप्त करना चाहता है। यह अत्यंत आधारहीन और सरासर झूठ है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह मनमोहन वैद्य ने कहा कि राहुल गांधी इस अपने दावे के संदर्भ में अधिकृत संदर्भ या स्रोत देने की ईमानदारी दिखाएँ।

हिन्दू समाज में चलते सामाजिक भेदभाव के कारण ही अनुसूचित जाति/ जनजाति को जो आरक्षण संविधान द्वारा प्राप्त है उसे जारी रहना चाहिए, यही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अधिकृत भूमिका है और संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने समय-समय पर अपने प्रस्ताव द्वारा यह प्रतिपादित किया है। समाज में से सामाजिक भेदभाव समाप्त कर एक समरस समाज की निर्मिति करने के लिए संघ कटिबद्ध और प्रयासरत भी है। राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी के इस झूठ के आधार पर चलने वाली घिनौनी राजनीति की हम घोर भर्त्सना करते हैं।