पर्यूषण पर्व में धर्म का मर्म कहाँ है..? जब धर्मसभा की पहचान साधना नहीं, भीड़ और वीवीआईपी से होने लगे
अक्षय जैन। पर्यूषण आत्मशुद्धि, संयम और...
अक्षय जैन। पर्यूषण आत्मशुद्धि, संयम और...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “मुख्यमंत्री स्कूटी...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

उज्जैन। सत्ताविरोधी लहर और अपनी ही पार्टी में असंतोष झेल रही राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज सुबह राहुकाल में महाकालेश्वर का विशेष पूजन किया। उनके साथ उनके पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह भी थे।
जानकर सूत्रों के अनुसार अपने विरोधियों और विपक्षी दल कांग्रेस से दो दो हाथ करने के लिए उन्होंने बाबा महाकाल से शक्ति प्राप्त करने के लिए खास पूजन किया।
गौरतलब है कि वसुंधरा राजे समय समय पर उज्जैन आती रहती है और बाबा महाकाल में उनका अनुष्ठान चलता रहता है।
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के यहाँ मांगलिक अवसर पर इंदौर आई राजे ने सोमवार सुबह राहुकाल में खास पूजन कर राजस्थान की खुशहाली की कामना की और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और अपनी विजय श्री की मन्नत मांगी।