वाह रे एटीएम..... नोट तो निकले, वो भी फटे और रंग वाले ......! ग्राहक ने बैंक के प्रति जताई नाराजगी..... - Samacharline.com

मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग, गोरखा समाज की वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर पूरे देश को गर्व : मुख्यमंत्री

गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

उज्जैनदेवासदेशभोपालमध्य प्रदेश

वाह रे एटीएम….. नोट तो निकले, वो भी फटे और रंग वाले ……! ग्राहक ने बैंक के प्रति जताई नाराजगी…..

देवास। इन दिनों बैंको की एटीएम मशीनों में कटे,फटे व रंगों से परीपूर्ण नोट निकल रहे हैं, जिसकी शिकायत बैंक अधिकारियों से की गई किंतु किसी भी प्रकार का निराकरण नहीं किया जा रहा है। ऐसे मामले शहर के बाहर, व कई एटीएम में ऐसी घटना दिखने व सुनने को मिलती है। कुछ ऐसा ही एक मामला शहर के तहसील चौराहा के आगे भगतसिंह मार्ग पर लगे स्टेट बैंक के एटीएम में हुआ। जहाँ 10 हजार रूपये की राशि बैंक से ग्राहक ने निकाली मगर उस एटीएम में से किनले 20 नोटों में से 16 नोट फटे व रंग वाले निकले । जिस पर बैंक के इस ग्राहक द्वारा पहले तो एटीएम के अंदर लगे कैमरे पर सारे नोट दिखाये गए बाद में इसकी सूचना चौकीदार को करने की कोशिश की गई लेकिन एटीएम पर गार्ड न होने की व्यवस्था पर उसकी नाराजगी सामने आई और ग्राहक द्वारा तत्काल हमारे समाचार लाईन डाट कॉम को इसकी जानकारी दी, साथ ही नोटों की पूरी विवरण तालिका भी बताई गई।