आकाशीय बिजली गिरने से खेत जोत रहे किसान सहित दो बैलों की मौत - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

उज्जैनदेवासदेशमध्य प्रदेश

आकाशीय बिजली गिरने से खेत जोत रहे किसान सहित दो बैलों की मौत


मुकेश पाटीदार
आकाशीय बिजली गिरने से खेत जोत रहे किसान सहित दो बैलों की मौत
देवास। खेत की जुताई करते समय अचानक से मौसम बदला तो किसान बेल बख्खर सहित आम के पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हुआ था कि अचानक बिजली गिरी और हादसा हो गया, जिसमें कृषक और बैलों की मौके पर ही मौत हो गई।
जिले के बागली अनुभाग में उदयनगर के ग्राम पुंजापुरा के पास गांव लक्ष्मीपुरा कादुडिया में कृषक कालू पिता गट्टु भिलाला उम्र 30 वर्ष की घटना बारिश के पूर्व खेत जो जोत रहा था। अचानक से मौसम का परिवर्तन हुआ जिसके चलते किसान अपने दोनों बैलों को लेकर आम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया था। जहाँ कुदरती बिजली गिरने से कृषक और दोनों बैलों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उदयनगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।