नुक्कड़ नाटक का मंचन करके पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ का दिया संदेश - Samacharline.com

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित

शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और...

अंकिता भंडारी प्रकरण में धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई, न्याय की लड़ाई में हर स्तर पर उठाए कदम

त्वरित गिरफ्तारी से एसआईटी जांच तक,...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के प्रतिनिधि श्री भरत सिंह बिष्ट ने की भेंट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से...

देवासमध्य प्रदेश

नुक्कड़ नाटक का मंचन करके पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ का दिया संदेश


नुक्कड़ नाटक से बताया पेड़-पौधों का महत्व, पौधे भी रोपे
हरियाली महोत्सव के तहत हुआ आयोजन
देवास। शहर के शंकरगढ़ बायपास स्थित एवरेस्ट हायर सेकंडरी स्कूल मेंं पर्यावरण पखवाड़े के अंतर्गत स्कूल प्रबंधन के सहयोग से मारवाड़ी महिला मंडल व लायनेस क्लब महिला संगठन द्वारा हरियाली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी महिला मंडल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन मंूदड़ा, जिलाध्यक्ष अरुणा सोनी सहित कार्यकारिणी द्वारा पेड़-पौधों का महत्व बताया गया। नुक्कड़ नाटक का मंचन करके पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ का संदेश दिया गया। लायनेस क्लब की अध्यक्ष गिरिजा माहेश्वरी व कार्यकारिणी द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए एवं पर्यावरण के संबंध में जानकारी दी गई। स्वागत भाषण स्कूल प्राचार्य रमन श्रीवास्तव ने दिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन एवरेस्ट परिवार द्वारा अतिथियों को मोमेंटो भेंटकर सम्मान किया गया। संचालन स्कूल स्टॉफ की ओर से डॉ. दीपक धर्माधिकारी ने किया।