दिन-दहाड़े बाइक सवारों ने झपटा बेग पर्स छूड़ाकर भागे,कीचड़ में बाइक का पहिया फिसला गिर गए तो लोगो ने कर दी पिटाई - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनदेवासभोपालमध्य प्रदेश

दिन-दहाड़े बाइक सवारों ने झपटा बेग पर्स छूड़ाकर भागे,कीचड़ में बाइक का पहिया फिसला गिर गए तो लोगो ने कर दी पिटाई

दिन-दहाड़े बाइक सवारों ने झपटा बेग
पर्स छूड़ाकर भागे,कीचड़ में बाइक का पहिया फिसला
गिर गए तो लोगो ने कर दी दोनो की पिटाई
देवास।
शुक्रवार की शाम विकास नगर से एबी रोड होते हुए शहर की तरफ स्कूटी से पति अपनी पत्नी को बैठाकर बाजार की ओर आ रहे थे, पत्नी ने अपना बेग हेंडल पर टांग दिया था। वही पीछे ही दो युवक बिना नंबर की बाइक से रांग साइड में आए और हेंडल पर टंगा बेग झपटकर तेजी से बाइक दौड़ाकर भाग गए। लक्ष्मीनारायण भवन क्लब से आगे जिला अस्पताल तक पहुंचे और कीचड़ में बाइक का पहिया फिसल जाने से गिर गए। दोनों के पीछे पति व पत्नी चिल्लाते हुए आ रहे थे कि बेग छिनकर भागे चोर, यह सुनकर आमजनों ने एक युवक को पकड़ लिया और दूसरा भागने में कामयाब हो गया। पकड़ाए युवक की सामूहिक रूप से जनता ने पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। युवक की निशानदेही पर दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने देर पकड़ लिया था।