फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी हो गई कीमत - Samacharline.com

पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत नवीन घाट निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में आया अभूतपूर्व बदलाव : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 20 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री...

होम

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी हो गई कीमत

लगातार दो दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था. लेक‍िन गुरुवार को ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में भी बढ़ोत्तरी हुई है.

गुरुवार को महानगरों में पेट्रोल की कीमतें 11 से 15 पैसे की दर से बढ़ी हैं. दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसे बढ़कर 76.43 के स्तर पर मिल रहा है. कोलकाता में यह 79.33 रुपये और मुंबई में 83.87 रुपये का प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, चेन्नई की बात करें तो यहां आपको 79.39 प्रति लीटर  चुकाने पड़ रहे हैं.

वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में एक लीटर के लिए आपको 67.93 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं. बुधवार को यह 67.82 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ था. कोलकाता में डीजल 70.69, मुंबई में 72.12 और चेन्नई में 71.74 रुपये प्रति लीटर का मिल रहा है.

बता दें कि पिछले दो दिनों के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था. इसी बीच, कच्चे तेल की कीमतों में आ रही नरमी भी थम गई है. बुधवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत में 0.2 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है.

इस बढ़ोत्तरी के साथ यह 72.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. वहीं, डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 0.3 फीसदी बढ़ी है. इस बढ़ोत्तरी के साथ यह 67.86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा है.