उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने...
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...
ऐपल गुरुवार को एक ट्रिलियन डॉलर (लगभग साढ़े 68 लाख करोड़ रुपये) मार्केट कैप वाली पहली पब्लिक लिस्टेड कंपनी बन गई है. ऐपल के शेयर में गुरुवार को कुछ गिरावट आई लेकिन जल्द ही शेयर तेजी से बढ़ा. शेयर में उछाल की वजह से कंपनी का मार्केट कैप 1000 अरब डॉलर हो गया.
ऐसे में एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने वाली कंपनियों में ऐपल अमेरिका की पहली और दुनिया की दूसरी कंपनी बन गई है. इससे पहले नवंबर 2007 में शंघाई के शेयर बाजार में पेट्रोचाइना का मार्केट वैल्युएशन इस स्तर पर पहुंचा था. 2007 में पेट्रोचाइना कंपनी ने 1 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप का आंकड़ा छुआ था. एक ही दिन में कंपनी इस मार्केट कैप से नीचे आ गई. मार्च 2008 तक वह 500 अरब डॉलर पर आ गई.
1980 में लिस्टेड कंपनी बनने के बाद से अब तक ऐपल ने 50 हजार फीसदी की बढ़ोतरी की है. हालांकि अमेजन और अल्फाबेट भी ऐपल से ज्यादा दूर नहीं हैं. अमेजन का मार्केट कैप (डॉलर) 879 अरब और अल्फाबेट मार्केट कैप (डॉलर) 842 अरब है.