अफगानिस्तान: काबुल में बंदूकधारियों ने एक भारतीय समेत 3 की अपहरण कर हत्या की - Samacharline.com

होम

अफगानिस्तान: काबुल में बंदूकधारियों ने एक भारतीय समेत 3 की अपहरण कर हत्या की

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक भारतीय समेत तीन विदेशी नागरिकों का अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर दी. तीनों को काबुल के PD9 से आज सुबह किडनैप किया गया था और कुछ देर बाद उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने काबुल प्रांत के मुसाही जिले से तीनों का शव बरामद किया है.

पुलिस ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने जिन तीन लोगों की हत्या की है वे भारतीय, मलेशियन और मेकडोनियन हैं और लॉजिस्टिक (साजो सामान मुहैया कराने वाली कंपनी) कंपनी में काम करते थे. अभी तक किसी आतंकी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है.

आपको बता दें कि राजधानी काबुल को आतंकी निशाना बनाते रहे हैं. एक अगस्त को ही अफगानिस्तान में शरणार्थी विभाग के एक प्रांतीय मुख्यालय में हमले में 18 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 15 लोग घायल हो गए थे.

Page 4MP Achievement Digital AD_300X250