मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंवावाला, देहरादून में सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार...
samacharline.com | Straight from Mahakal Dham
Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार...
चंडीगढ़। पंजाब के लहरागागा (सतराणा हल्का)...
वोट की खेती करने वालों के...

इंदौर: चोरी की बड़ी वारदात में नकाबपोश बदमाशों ने एप्पल फोन के शो-रूम से लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोनों पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की यह वारदात शो-रूम के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी.
तुकोगंज पुलिस थाने के एक निरीक्षक ने बताया कि नकाबपोश बदमाशों ने शो-रूम में दाखिल होने के लिये मेन गेट के शटर को औजारों की मदद से ऊंचा किया. शहर के पॉश इलाके में सामने आयी यह घटना कल सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के बीच की बतायी जा रही है.
उन्होंने बताया कि शो-रूम के मालिक के मुताबिक चोर उसकी दुकान से लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोनों के साथ करीब तीन लाख रुपये की नकदी भी ले उड़े. चोरी के माल का वास्तविक मूल्य पता लगाया जा रहा है.
निरीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर लगता है कि दो चोरों ने शो-रूम के अंदर पैकेट खोलकर फोनों पर हाथ साफ किया, जबकि तीन-चार बदमाश दुकान के बाहर पहरा दे रहे थे. उन्होंने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है. संदेह है कि इस वारदात में शो-रूम के मालिक के किसी परिचित का हाथ है.