पुलिस व कांग्रेसी नेताओं की हुई झड़प - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनदेवासदेशमध्य प्रदेश

पुलिस व कांग्रेसी नेताओं की हुई झड़प


पुलिस व कांग्रेसी नेताओं की हुई झड़प
देवास। शहर कांग्रेस एवं देवास-इंदौर डेली अप-डाउनर्स संघ के तत्वावधान में रविवार को फ्रेंडशिप डे पर सिटी बस चलाए जाने की मांग को लेकर गांधीवादी तरीके से आंदोलन करते हुए सांसद, कलेक्टर, निगमायुक्त को फूल भेंट करने उनके निवास पर पहुंचे। तभी रास्ते में सांसद मनोहर ऊंटवाल मिल गए तो उन्हें वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर ने फूल भेंट करते हुए उनसे मांग रखी कि इंदौर-देवास के बीच जल्दी सिटी बस चलाई जाए। ऊंटवाल ने कहा कि मैं आपके साथ हूं और इस पक्ष में हूं कि शीघ्र ही सिटी बस चलाने की कार्यवाही की जाए। इसके बाद सभी कलेक्टर निवास पर पहुंचे। कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पांडे के बाहर होने वहां पर उपस्थित तहसीलदार पाटीदार को फूल भेंट करते हुए उनसे अनुरोध किया गया कि आप कलेक्टर साहब तक हमारी बात पहुंचा दें एवं देवास इंदौर के बीच शीघ्र ही सिटी बसों का संचालन शुरू करा दें।