धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग, नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित
पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए शौचालय...
मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले...

नई दिल्ली: आमिर खान के लिए एक अच्छी खबर आ रही है जिसके बाद वो अब अपने सपनों का घर बनवा सकेंगे. पिछले कुछ दिनों से आमिर खान का बीएमसी से विवाद चल रहा था जिसके चलते उनके घर का कन्स्ट्रकशन का काम रुका हुआ था. लेकिन अब बीएमसी से क्लियरंस मिलने के बाद लगता है आमिर जल्द ही अपने सपनों का आशियां बना सकेंगे.
दरअसल , आमिर खान अपने मुंबई स्तिथ फ्लैट में कंस्ट्रक्शन करवाना चाह रहे थे. लेकिन बीएमसी की ओर से उन्हें नोटिस थमा दिया गया. नोटिस में आमिर के घर में होने वाले कंस्ट्रक्शन से आस-पास रहने वाले लोगों को होने वाली परेशानी का जिक्र किया गया था. ये मामला पिछले साल का है. साल 2017 में जब बीएमसी की ओर से आमिर को नोटिस दिया गया था तब उनकी दो मुख्य चिंताएं थी जिनमें से एक वहा रहने वाले लोगों की परेशानी व दूसरी उनके फ्लैट के अंदर से जाने वाली सीढ़ियां थी.
लेकिन अब बीएमसी की ओर से उन्हें क्लियरेंस मिल गई है हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके ऊपर कुछ पैनल्टी भी लगाई गई है. जिसके बाद आमिर को अपने घर में कन्सट्र्क्शन करवाने की इजाजत मिली है. आमिर घर की रिनोवेशन ही नहीं बल्कि अंदर भी कुछ बदलाव करना चाहते हैं.