गायब होने के 9 साल बाद सामने आया रहस्यमय जहाज, नहीं था कोई चालक - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

गायब होने के 9 साल बाद सामने आया रहस्यमय जहाज, नहीं था कोई चालक

पिछले हफ्ते हिंद महासागर में एक अनोखी घटना देखने को मिली. एक ऐसा जहाज जो 9 साल पहले गायब हो गया था, अचानक म्यामांर के पास सामने आया. लेकिन इसमें कोई चालक दल का सदस्य नहीं था. दुनियाभर में इस जहाज को लेकर चर्चा हो रही है और इसके बारे में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं.

म्यामांर समुद्र तट के पास ‘सैम रताउलांगी पीबी 1600’ जहाज जंग लगे हुए हालत में था. मालवाहक जहाज पर ना तो चालक दल का कोई सदस्य दिखा और कोई ना ही कोई सामान. इस पर इंडोनेशिया का झंडा लगा हुआ था.

इस जहाज के ट्रांसपोंडर ने आखिरी बार 2009 में ताईवान के पास अपनी मौजूदगी होने की खबर दी थी. म्यामांर के समुद्री जल में लावारिस जहाज नजर आने की यह पहली घटना है.

म्यामांर की वाणिज्यिक राजधानी के तट से करीब 11 किलोमीटर दूर मर्तबान की खाड़ी में सबसे पहले मछुआरों को यह जहाज नजर आया. यांगून पुलिस ने फेसबुक पर एक बयान में कहा कि अधिकारी एवं नौसैनिक कल जहाज पर गये थे ताकि उसके बारे में और जानकारी मिल सके.

बयान के अनुसार यह जहाज बीच पर फंस गया है और उस पर इंडोनेशिया का झंडा लगा है. उस पर कोई नाविक या सामान नहीं है. दुनियाभर में जहाजों की आवाजाही का ब्यौरा रखने वाली मैरीन टैरिफ वेबसाइट के अनुसार यह जहाज 2001 में बना था.