Heat-Not-Burn (HNB) Devices MNCs Playing a Dangerous Game with Youth Psyche: Manav Rachna School Ex Principal Calls for Policy Overhaul
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि...
केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के...

इंग्लैंड के महान क्रिकेटर एलिस्टेयर कुक ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ अपने अंतिम टेस्ट मैच में खास उपलब्धियां हासिल की। इस मैच में उतरने के साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
कुक के करियर का यह 161वां टेस्ट मैच है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भारत के खिलाफ 1 मार्च 2006 को नागपुर टेस्ट में भारत के खिलाफ की थी। वे करियर का अंतिम मैच भी भारत के खिलाफ ही खेल रहे हैं। वे इस मैच से पहले भारत के खिलाफ 29 टेस्ट मैचों में 45.16 की औसत से 2213 रन बना चुके हैं।
इसमें 6 शतक और 8 अर्द्धशतक शामिल है। कुक भारत के खिलाफ 30वां टेस्ट खेलने उतरे और इसी के साथ वे भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मैच से पहले तक यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग और कुक के नाम दर्ज था। पोंटिंग ने भारत के खिलाफ 1996 से 2012 के बीच 29 टेस्ट मैचों में 54.36 की औसत से 2555 रन बनाए थे। इसमें उनके 8 शतक और 12 अर्द्धशतक शामिल थे।
ओवल पर खास उपलब्धि : कुक ने ईशांत शर्मा द्वारा डाले गए पारी के दूसरे ओवर में 3 रन लेते हुए इस मैदान पर 1000 रन पूरे किए। इस मैच से पहले उनके इस मैदान पर 999 रन थे। अब उनके केनिंगटन ओवल मैदान पर 1000 टेस्ट रन पूरे हो गए। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले लेन हटन (1521) और ग्राहम गूच (1097) के बाद तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। वे ग्राहम गूच और एलेक स्टीवर्ट के बाद दो मैदानों पर 1000 रन बनाने वाले तीसरे इंग्लिश बल्लेबाज बन गए।
कुक के कुछ स्पेशल रिकॉर्ड