मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंवावाला, देहरादून में सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार...
samacharline.com | Straight from Mahakal Dham
Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार...
चंडीगढ़। पंजाब के लहरागागा (सतराणा हल्का)...
वोट की खेती करने वालों के...

ओवल। भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज लोकेश राहुल के लिए भले ही मौजूदा टेस्ट सीरीज़ बल्लेबाज़ी के लिहाज से कुछ खास न रही हो, लेकिन उन्होंने इस सीरीज में एक ऐसा काम किया है जिसके चलते उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है। द्रविड़ का ये रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब लोकश राहुल एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज़्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
राहुल ने तोड़ा द्रविड़ का रिकॉर्ड
ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में केएल राहुल ने बेन स्टोक्स का कैच पकड़कर राहुल द्रविड़ के एक सीरीज में सबसे ज्यादा 13 कैच लेने के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने पहली पारी में ब्रॉड का कैच लेकर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 13 कैच लपकने के पूर्व भारतीय कप्तान द्रविड़ के रिकॉर्ड की बराबरी की थी जो उन्होंने 2004 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान बनाया था।
राहुल ने बनाया ये रिकॉर्ड
लोकेश राहुल ने इंग्लैंड की घरती पर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। राहुल अब इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। राहुल ने पहली पारी में ब्रॉड का कैच लेकर इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीजमें सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। ब्रॉड का वो कैच उनका 13वां कैच था, लेकिन स्टोक्स का कैच पकड़ने के बाद अब ये आंकड़ा 14 तक पहुंच गया है।
इनका रिकॉर्ड तोड़ने से चूके लेकेश राहुल
लोकेश राहुल ऑस्ट्रेलिया के जैक ग्रेगरी के एक सीरीज में 15 कैच के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाए। ग्रेगरी ने 1920-21 की एशेज सीरीज के दौरान 15 कैच लपके थे। राहुल 97 साल पुराने इस रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। अगर वह रविवार को मोईन अली का कैच नहीं टपकाते तो वह इस विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते थे। जैक ग्रेगरी के बाद से कई खिलाड़ी उनके पास तक पहुंचे लेकिन कोई भी उनका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया। इस सूची में 14 कैचों के साथ ऑस्ट्रेलिया के ही ग्रेग चैपल दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 1974-75 की एशेज सीरीज में 14 कैच लपके थे।