गुजरात चुनाव में समर्थन करने के लिए सैयदना का आभार व्यक्त करने आए मोदी। - Samacharline.com

मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग, गोरखा समाज की वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर पूरे देश को गर्व : मुख्यमंत्री

गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

देशप्रकाश त्रिवेदीमध्य प्रदेश

गुजरात चुनाव में समर्थन करने के लिए सैयदना का आभार व्यक्त करने आए मोदी।

 

इंदौर। गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने के लिए दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब का आभार व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उनसे मुलाकात की। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसे रणनीतिक कवायद माना जा रहा है।
गौरतलब है कि पूरे देश मे लगभग 20 लाख बोहरा मतदाता है। इनमे से ज्यादातर गुजरात,महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश और राजस्थान में हैं। इसी साल इनमें से दो राज्यों में चुनाव होना है, अगले साल लोकसभा का चुनाव भी होना है,लिहाजा मोदी की यात्रा को आगामी चुनावी राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
गुजरात से जुड़े सूत्र बताते है कि विधानसभा चुनाव में कशमकश के बीच बोहरा समाज ने अपने सैयदना के निर्देश पर थोक में भाजपा को वोट दिए थे। इसी कारण गोधरा और पंचमहल जिले में भाजपा को जीत मिली।
सूरत,अहमदाबाद,जामनगर,
राजकोट,मांडवी में भी बोहरा मतदाता भाजपा के साथ रहे।
जानकर बताते है कि भाजपा ने गुजरात की लड़ाई बोहरा और जैन समुदाय के एकतरफा मतदान से ही जीती है।
सूत्रों के अनुसार मोदी और सैयदना साहब की मुलाकात में मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी गुजरात की तरह ही समर्थन पर भी चर्चा हुई है।
बोहरा समाज के सूत्र बताते है कि मोदी शुरू से ही बोहरा समाज की व्यवस्था और सैयदना परिवार से प्रभावित रहे है। मोदी की इंदौर यात्रा को सैयदना साहब के भाई काईद जोहर भाई साहब से निजी मित्रता से भी जोड़ा जा रहा है।
आमतौर पर कांग्रेस का समर्थक रहा बोहरा समाज भाजपा के निकट जा रहा है, कांग्रेस के जानकार नेता चाहते है कि राहुल गांधी की 17 सितंबर की भोपाल यात्रा के दौरान इंदौर आकर सैयदना साहब से मिले लेकिन राहुल गांधी का जो कार्यक्रम जारी हुआ उस्के अनुसार उनकी यात्रा भोपाल तक ही सीमित रहने वाली है।
बहरहाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सैयदना साहब की मुलाकात मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार और भाजपा के लिए शुभ फल देने वाली साबित हो सकती है।

प्रकाश त्रिवेदी@samacharline.com