टीम इंडिया ने जीता 7वां एशिया कप तो तेंदुलकर ने दिया ये बयान - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

टीम इंडिया ने जीता 7वां एशिया कप तो तेंदुलकर ने दिया ये बयान

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने यूएई में हुए एशिया कप में भारत की जीत की सराहना करते हुए रविवार को इसे पूर्ण टीम प्रयास करार दिया.

तेंदुलकर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने सभी मैच नहीं देखे. जब भी मैंने देखा, मुझे हमारे (भारतीय टीम) प्रदर्शन के तरीके पर खुशी हुई.’

उन्होंने कहा, ‘मैं पूरी टीम को श्रेय देता हूं. व्यक्तिगत खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, कुछ खिलाड़ियों ने सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया और कुछ खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन अंतत: मैं कहूंगा कि टीम का प्रयास देखकर मुझे खुशी हुई.’

यह महान क्रिकेटर आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस मुंबई हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहा था.

नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिए जाने के कारण उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की एशिया कप में सफलता के बारे में तेंदुलकर से पूछा गया था.

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को अंतिम गेंद पर तीन विकेट से हराकर खिताब जीता. तेंदुलकर ने कहा, ‘मैं सभी को बधाई देना चाहता हूं. अंतत: आप चाहते हैं कि टीम अच्छा प्रयास करे और टीम अच्छा प्रदर्शन करे.’ तेंदुलकर ने स्वस्थ भारत का समर्थन किया और प्रत्येक को फिट रहने की सलाह दी.