उज्जैन में पेट्रोल के दाम जल्द हो सकते हैं 90 रुपए के पार - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनमध्य प्रदेश

उज्जैन में पेट्रोल के दाम जल्द हो सकते हैं 90 रुपए के पार

उज्जैन:डीजल, पेट्रोल के भाव धीरे-धीरे 80 व 90 रुपए लीटर को पार करने की तैयारी में हैं। प्रतिदिन पेट्रोल पंप के डिस्प्ले पर भाव बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालात यही रहे तो महंगाई पर लगाम लगाना मुश्किल होगा। बीते एक पखवाड़े में पेट्रोलियम उत्पाद में 2 रुपए लीटर की वृद्धि हो गई है।

जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को डीजल 77.83 पैसे व पेट्रोल 87.74 पैसे प्रति लीटर था, जो वर्तमान में बढ़कर क्रमश: 79.15 पैसे व 89.62 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गया है। माना जा रहा है कि इस सप्ताह यह 80 व 90 रुपए को पार कर जाएगा। बढ़ते भाव से महंगाई तेजी से बढ़ने लगी है। आमजन का बजट गड़बड़ा गया है। बताया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में नरमी नहीं दिखाई दे रही है। वहीं केंद्र व राज्य सरकार के भारी टैक्स से उपभोक्ता दबा जा रहा है।

मगर… पंप वालों को फायदा

बढ़ते भाव से पेट्रोल पंप संचालकों को जरूर फायदे में ला दिया है। सालभर में पेट्रोल उत्पादन में मंदी नहीं आने से पेट्रोल पंप नुकसानी से बचने लगे हैं। कारण यह है कि पेट्रोल पंप संचालक जिस दिन कंपनी को डीजल व पेट्रोल के टैंकर का ऑर्डर देते हैं, उसी दिन के भाव में भुगतान होता है। इसके बाद बढ़ती हुई कीमतों का फायदा संचालक को होता है, जो तय कमीशन से अतिरिक्त है।