INDvsWI: डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले पृथ्वी के लिए बधाइयों का लगा तांता - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

होम

INDvsWI: डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले पृथ्वी के लिए बधाइयों का लगा तांता

नई दिल्ली। भारत के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ ने राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा। अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जमा कर इस क्रिकेटर ने सभी का दिल जीता। उनके शतक लगाते ही बधाइयों का तांता लग गया।

पृथ्वी शॉ ने अपने पहले टेस्ट मैच में शतक जमाने के लिए 99 गेंदों का सामना किया। इस पारी में शॉ ने 15 चौके जड़े। शॉ अपने पहले मैच में लोकेश राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे, लेकिन जब इन दोनों के बीच तीन ही रन की साझेदारी हुई थी की राहुल आउट हो गए।

इसके बाद पृथ्वी शॉ और पुजारा ने मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाते हुए 206 रनों की साझेदारी की। पृथ्वी शॉ भारत के लिए पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले 15वें खिलाड़ी बन गए हैं। पृथ्वी की बल्लेबाजी देख भारत सहित विदेशी क्रिकेट दिग्गज भी इस युवा बल्लेबाज की पारी की तारीफ करे बिना नहीं रह पाए।