भोपाल पहुंची पहली हमसफर एक्‍सप्रेस, 333 यात्रियों ने किया सफर - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल पहुंची पहली हमसफर एक्‍सप्रेस, 333 यात्रियों ने किया सफर

भोपाल। अमूमन रोज हबीबगंज रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर-5 वीरान ही रहता है। यहां पर वे ही ट्रेनें रुकती हैं, जिन्हें प्राइम प्लेटफार्म-1 से लेकर 4 तक कहीं जगह नहीं मिलती। लेकिन शनिवार शाम 4.30 बजे इस प्लेटफार्म का नजारा ही कुछ अलग था। यहां पर हजारों की संख्या में लोग परिवार के साथ भोपाल रेल मंडल से चलने वाली पहली साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे।

शाम 4.46 बजे जैसे ही हमसफर प्लेटफार्म पर लगी, लोगों में सेल्फी लेने की होड़ लग गई। लोग अपने-अपने अंदाज में हमसफर एक्सप्रेस के साथ सेल्फी ले रहे थे।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पहले दिन इस ट्रेन से केवल 333 लोगों ने ही हबीबगंज से सफर शुरू किया। बाकी लोग सिर्फ ट्रेन का दीदार करने पहुंचे थे। यह ट्रेन हबीबगंज से प्रत्येक शनिवार शाम 5:17 बजे और पुणे से प्रत्येक रविवार दोपहर 3 बजे चलेगी।

यात्रियों का सहयोग जरूरी

हमसफर के सफल संचालन व साफ-सफाई में यात्रियों से सहयोग जरूरी है। हमसफर एक्सप्रेस में स्लीपर व जनरल कोच शामिल नहीं होते। इसलिए यात्री निराश न हों।