नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह...
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह...
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के...

डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने के बाद पृथ्वी शॉ की तारीफ हर कोई कर रहा है. कई क्रिकेट प्रशंसक शॉ की तुलना वीरेन्द्र सहवाग से कर रहे हैं लेकिन उनके पूर्व साथी और भारतीय टीम से बाहर चल रहे गौतम गंभीर ने कहा है कि ऐसा करने से पहले लोगों को दो बार सोचना चाहिए.
पृथ्वी ने राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरूआती टेस्ट में डेब्यू करते हुए 134 रनों की शतकीय पारी खेली थी.
एक कार्यक्रम में पहुंचे गंभीर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जो भी पृथ्वी की तुलना सहवाग से कर रहा है, उसे तुलना करने से पहले दो बार सोचना चाहिए. आखिर में आपको किसी की तुलना किसी से नहीं करनी चाहिए. पृथ्वी ने अपना करियर अभी शुरू ही किया है और अभी उसे लंबा सफर तय करना है. मैं कभी भी तुलना में विश्वास नहीं करता.’’
उन्होंने कहा, ‘‘पृथ्वी अलग प्रतिभा का खिलाड़ी है और सहवाग की अपनी विशेषता है. पृथ्वी ने अभी अपना करियर शुरू किया है जबकि सहवाग जैसा खिलाड़ी 100 टेस्ट मैच खेल चुका है.’’
गंभीर ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से वह (पृथ्वी) प्रभावशाली है. वह काफी प्रतिभाशाली है और इसलिये वह खेल रहा है. सबसे अहम चीज है कि उसे अपना टेस्ट करियर अच्छी तरह से शुरू किया है लेकिन आगे उसे कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा.’’