फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल मां को एयर एम्बुलेंस से लेकर मुंबई गए - Samacharline.com
Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
होम

फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल मां को एयर एम्बुलेंस से लेकर मुंबई गए

जबलपुर। फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल की मां ग्लेन रामपाल को शुक्रवार की शाम एयर एम्बुलेंस से मुंबई ले जाया गया। यहां जबलपुर हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। जीवन रक्षक उपकरण लगी एम्बुलेंस से उन्हें गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल से डुमना एयरपोर्ट ले जाया गया। वहां से उन्हें एयर एम्बुलेंस से एयर लिफ्ट किया गया।

अर्जुन रामपाल ने सुबह डॉक्टरों से चर्चा करके कहा कि वह मां को मुंबई ले जाना चाहते हैं। डॉक्टरों ने इसके लिए सहमति दे दी। इसके बाद एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई। एयर एम्बुलेंस के डुमना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही जबलपुर हॉस्पिटल से अर्जुन रामपाल मां को एम्बुलेंस से लेकर शाम 5.40 बजे डुमना रवाना हुए। अर्जुन रामपाल ने इसके पहले मुंबई में विशेषज्ञ डॉक्टर्स से बातचीत भी की। मुंबई के निजी अस्तपाल में वह मां को भर्ती कराएंगे।

अर्जुन रामपाल की मां ग्लेन रामपाल (67) फेफड़े व किडनी में कैंसर से पीड़ित हैं। वह पिछले दिनों जबलपुर में अपनी बहन के घर पर आई हुई थीं। यहां उन्हें सांस लेने में तकलीफ व अन्य समस्याएं होने पर बुधवार को जबलपुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।

अर्जुन रामपाल भी मां को देखने जबलपुर आए और उनके साथ लगातार हॉस्पिटल में रहे। अर्जुन रामपाल की मां का यहां डायलिसिस किया गया। इसके अलावा सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इस दौरान अर्जुन रामपाल मां के साथ ही आईसीयू में रहे।

इनका कहना है

र्जुन रामपाल मां को एयर एम्बुलेंस से मुंबई ले गए हैं। उनकी मां का डायलिसिस किया गया। उन्हें मुंबई ले जाने की सहमति दे दी गई।

– डॉ. दीपक बहरानी, मेडिसिन विशेषज्ञ