इंजन के आगे फंसी युवक की गर्दन, शुजालपुर से अकोदिया स्टेशन तक लटका रहा शव! - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

इंजन के आगे फंसी युवक की गर्दन, शुजालपुर से अकोदिया स्टेशन तक लटका रहा शव!

अकोदिया। ट्रेन से कटने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक इंजन के आगे शुजालपुर से अकोदिया तक शव लटकर आया। हालांकि इसे लेकर स्थिति स्पष्ठ नहीं है। दोनों स्‍टेशनों की दूरी करीब 12 किलोमीटर है।

जीआरपी चौकी नहीं होने से युवक का शव काफी देर तक अकोदिया स्टेशन पर ही पड़ा रहा। जानकारी के अनुसार रविवार शाम 6.25 बजे भोपाल-जयपुर इंटरसिटी ने जैसे ही अकोदिया प्लेटफार्म पर प्रवेश किया, लोग इंजन के आगे लटके युवक को देखकर हैरान हो गए।

युवक की गर्दन इंजन के आगे कपलर में फंसी हुई थी। इंजन स्टाफ ने मिलकर युवक की फंसी गर्दन को कपलर से बाहर निकाला। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। युवक की शिनाख्त की जा रही है।