डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज...
दिवंगत विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन में...
दिवंगत विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित...

पेरिस। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने आसान जीत के साथ फ्रेंच ओपन बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
तीसरे क्रम की सिंधु ने जापान की सयाका सातो को 21-17, 21-16 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। सिंधु के सामने जापानी खिलाड़ी कोई प्रतिकार नहीं कर पाई। अब उनका मुकाबला सातवें क्रम की चीन की ही बिंगजियाओ से होगा।
पुरुषों के सिंगल्स में प्रणीत को एशियन गेम्स चैंपियन जोनाथन क्रिस्टी के हाथों 16-21, 14-21 से हार झेलनी पड़ी। पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी अंतिम आठ में पहुंची। इसके अलावा मनु अत्री और बी सुमिथ रेड्डी की जोड़ी भी अंतिम आठ में दाखिल हुई। सात्विक और चिराग ने चीन के ही जिटिंग और तेन क्वियांग को 21-13, 21-19 से हराया। मनु और सुमीत ने तीसरे क्रम के चीन के लियू चेंग और झेंग नान को 21-14, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।