नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

चेन्नई। मौसम ने साथ दिया तो भारत बुधवार को संचार उपग्रह जीसैट-29 को लॉन्च करेगा। चार टन भार ले जा सकने की क्षमता वाले जीएसएलवी-एमके 3 रॉकेट से उपग्रह को कक्षा में छोड़ा जाएगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने सोमवार को यह जानकारी दी। इसरो ने बताया कि अपनी दूसरी उड़ान में जीएसएलवी-एमके 3 रॉकेट 3.4 टन वजन वाले जीसैट-29 को भू स्थिर कक्षा में स्थापित करेगा।
दागे जाने के मात्र 16 मिनट में ही जीएसएलवी-एमके 3 उपग्रह को पृथ्वी से लगभग 36 हजार किलोमीटर दूर कक्षा में स्थापित कर देगा। जीसैट-29 उपग्रह उच्च क्षमता वाले का/कू-बैंड के ट्रांसपोंडरों से लैस है और उसकी आयु 10 वर्ष है। इस उपग्रह से देश के दूर-दराज के इलाकों में संचार जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा क्यू/वी-बैंड पेलोड, ऑप्टिकल संचार लिंक के जरिए डाटा ट्रांसमिशन जैसी नई तकनीक के लिए भी यह मददगार होगा। इसके सफल प्रक्षेपण से भविष्य में अत्याधुनिक उपग्रह छोड़ने में भी मदद मिलेगी। हालांकि, इसके प्रक्षेपण पर गाजा तूफान की काली छाया भी मंडरा रही है जो बड़ी तेजी से तमिलनाडु की तट की तरफ बढ़ रहा है और उसके 15 नवंबर तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।