कोहली और बुमराह आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

होम

कोहली और बुमराह आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में क्रमश: बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। कोहली 899 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं। पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों में 80 और नाबाद 86 रन की पारी खेलने वाले न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग, तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। टेलर ने इंग्लैंड के जो रूट और पाकिस्तान के बाबर आजम को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया है।

पहले दो स्थान पर हैं दो भारतीय बल्लेबाज

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज़ में लगातार तीन मैचों में शतक जड़े थे। इसी के साथ विराट कोहली ये कमाल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए थे। कोहली के इस शानदार प्रदर्शन के बाद ही ये तय हो गया था कि कोहली आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक पर ही बरकरार रहेंगे। इस लिस्ट में विराट कोहली के बाद भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर कायम हैं।

आईसीसी की यह रैंकिंग आस्ट्रेलिया व दक्षिण अफ्रीका तथा पाकिस्तान व न्यूजीलैंड के बीच समाप्त हुई वनडे सीरीज के बाद जारी की गई है। ताजा रैंकिंग में शीर्ष-10 में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस तीन स्थान ऊपर उठकर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन और डु प्लेसिस के टीम साथी क्विंटन डी कॉक को दो-दो स्थानों का नुकसान उठाना पड़ा है। वे अभी क्रमश : नौवें और 10वें नंबर के साथ शीर्ष-10 में बने हुए हैं। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आठवें स्थान पर हैं। उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 20वें स्थान पर हैं।

बुमराह का जलवा भी है कायम

गेंदबाजों की सूची में टॉप-5 में भारत के तीन गेंदबाज हैं। जसप्रीत बुमराह 841 रेटिंग अंकों के साथ नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान दूसरे, भारतीय चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव तीसरे, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में सात विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गें कागिसो रबाडा चौथे और भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पांचवें नंबर पर हैं। चहल को तीन स्थान का फायदा हुआ है।

अफगानिस्तान के राशिद खान 353 अंक के साथ फिलहाल दुनिया के शीर्ष ऑलराउंडर हैं। टीम रैंकिंग में भारत 121 अंक के साथ इंग्लैंड (126 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है।