पंकज आडवाणी की बड़ी कामयाबी, जीता 20वां विश्व खिताब जीता - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

होम

पंकज आडवाणी की बड़ी कामयाबी, जीता 20वां विश्व खिताब जीता

यांगून। भारत के दिग्गज क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने गुरुवार को 150-अप प्रारूप में अपना लगातार तीसरा आईबीएसएफ बिलियर्ड्स खिताब जीता जिससे उनके कुल विश्व खिताबों की संख्या 20 हो गई। बेंगलुरु के 33 साल के आडवाणी ने बेहद रोमांचक फाइनल में म्यामांर के नाय थ्वाय ओ को हराया।

आडवाणी 150-अप प्रारूप में खिताब के तुरंत बाद अब लंबे प्रारूप में भी हिस्सा लेंगे। आडवाणी ने फाइनल में 6-2 (150-21, 0-151, 151-0, 4-151, 151-11, 150-81, 151-109, 151-0) से जीत दर्ज की। उन्होंने सेमीफाइनल में डेविड कोजियर को 5-0 (150-73, 152-17, 152-8, 151-4, 157-86) से हराया था।

मेजबान देश के लिए भी यह गौरवपूर्ण लम्हा रहा क्योंकि उसका खिलाड़ी पहली बार खिताबी मुकाबले में खेला। नाय थ्वाय ओ ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बार के चैंपियन माइक रसेल को 5-2 से शिकस्त दी थी।

आडवाणी ने खिताब जीतने के बाद कहा, “यह जीत मेरे लिए बेहद विशेष है।यह परफेक्ट 20 है और मुझे खुशी है कि मैं और खिताब जीतने का भूखा हूं। यह सुखद है कि में वर्षों से शीर्ष स्तर पर खेलने में सक्षम हूं।”